तीसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब!

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-


सावन की सोमवारी को लेकर रविवार को शिव भक्तों का रेला उमड पडा।रविवार संध्या को रिमझिम बारिश के साथ हजारों शिव भक्त कांवरिया भागलपुर उत्तरवाहिनी गंगा में जल भरकर फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए ।कांवरियों का  कारवा रविवार संध्या बेला से प्रारंभ हुई जो पूरी रात अनवरत चलती रही ।इस दौरान भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर भागलपुर से हंसडीहा तक डाकबम कावरियों का कारवा एक रंग चलता रहा।इस दौरान शिव भक्तों ने बाबा के दरबार जा रहे डाकबम कावरियों का  पूरी रात पूरी निष्ठा व आस्था के साथ उनकी खिदमत व सेवा में जुडे रहे हर तरफ डाकबम कावरियों की सेवा में श्रद्धालु तन-मन धन से समर्पित थे।इस दौरान यह मार्ग बोल बम के जयकारे से गुंजायमान होता रहा।इस में इस दौरान भगवान भोले की भक्ति की शक्ति देखने को मिला।

Join us on:

Leave a Comment