अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बीजेपी के सभी 7 मोर्चों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ।
इसके पूर्व पटना पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित तमाम बड़े नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद जेपी नड्डा का रोड़ शो हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए । रोड़ शो के पूरे कार्यक्रम के दौरान रास्ते में कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया ।
पटना की सभी प्रमुख सड़कें बीजेपी नेताओं और प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तोरणद्वार और बैनरों से पाट दिया गया है ।
आपको बता दें कि बीजेपी के सभी मोर्चों के संयुक्त राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए प्रदेश बीजेपी ने 24 कमेटियां गठित की हैं.
बैठक के दूसरे दिन यानि 31 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे और प्रतिनिधियों को सम्बोधित करेंगे ।
बिहार में 12 साल के बाद इस तरह का राष्ट्रीय कार्यक्रम BJP पटना में कर रही है इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा प्रदेश में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश करेगी ताकि आने वाले समय में अपने पैरों पर खड़ा हो सके । सभी मोर्चा के नेता दो दिनों तक क्षेत्र में प्रवास करने के बाद आज की बैठक में शामिल हो रहे हैं ।
आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है ।




