रेड क्रॉस सोसाइटी ने दिया चलन्त ब्लड बैंक!

SHARE:

आरा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ इंडिया के तरफ से आज भोजपुर जिले को एक चलंत ब्लड बैंक मिला है ।आरा के रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्य को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ इंडिया के तरफ से आरा को एक आज चलंत रेड क्रॉस ब्लड बैंक बिहार के महामहिम राज्यपाल के द्वारा दिया गया है। इस चलंत रेड क्रॉस ब्लड बैंक का हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार के द्वारा रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि अब जिले के पर सुदूरवर्ती इलाके में जाकर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा और आरा के ब्लड बैंक को और भी सुदृढ़ बनाया जाएगा ,ताकि किसी को ब्लड की जरूरत पड़े तो उसको इधर-उधर नहीं भागना पड़े। जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने आरा समाहरणालय से इस बस को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में चलंत ब्लड बैंक का मिलना हुआ।ये चलंत ब्लड बैंक आधुनिक सुविधाओं से लैश है।इस चलंत ब्लड बैंक में कुल तीन बेड लगाए गए है जिसमे एक बार मे तीन लोग ब्लड डोनेट कर सकेंगे।वहीं इसमें ब्लड सुरक्छित करने के लिए एक फ्रीजर भी लगाया गया है ताकि ब्लड को सुरक्छित रखा जा सके।
 बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर) 
बाईट/-डॉ विवेकानंद यादव(चिकित्सक आरा सदर अस्पताल)

Join us on:

Leave a Comment