प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में आजादी के 75 साल बाद भी महादलित टोले में सड़क नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आज दर्जनों महिला-पुरुष जदयू के पूर्व विधान पार्षद रामबदन राय के नेतृत्व में डीएम से मिलकर सड़क निर्माण कराने की मांग की। दरअसल मटिहानी प्रखंड के मनियप्पा पंचायत के वार्ड नंबर 1 में धोबी टोला में आजादी के बाद आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो जमीन मालिकों के द्वारा रास्ता नहीं दिया जाता है खासकर शादी विवाह हो चाहे किसी की मौत के बाद अर्थी उठानी हो या बीमारी के बाद इलाज के लिए जाना हो उस समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जदयू के पूर्व विधान पार्षद रामबदन राय ने कहा कि डीएम से मिलकर सड़क निर्माण की मांग की गई है वहां पहले वामपंथी के विधायक थे और फिर जदयू के विधायक रहे हैं लेकिन सरकार की योजनाओं को क्रियान्वयन कराने में विफल रहे है जबकि सरकार की योजना है महादलित टोले में सड़क नहीं है तो जमीन अधिग्रहण कर सड़क निर्माण कराना है लेकिन आज तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 200 सालों से इस टोले में सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और जमींदारों के द्वारा रास्ता नहीं दिया जा रहा है जिससे इन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- रामबदन राय, पूर्व विधान पार्षद जदयू




