पुलिस ट्रेनिंग कैंप गेट के पास हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर में पुलिस ट्रेनिंग कैंप के गेट के पास हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी!

भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र नाथनगर के आवासीय कैम्पस के मुख्य गेट के पास जोरदार बम ब्लास्ट हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ललमटिया थाना पुलिस, नाथनगर इंस्पेक्टर और स्कॉयड डॉग की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की।

घटना के बाबत बताया जाता है कि ललमटिया थाना क्षेत्र के बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पूर्वी आवासीय गेट के पास जैसे ही पानी वाला ऑटो लेकर गेट के पास पहुंचा तभी ऑटो का चक्का चढ़ते ही जोरदार धमाका हुआ जिससें पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में रहने वाला पुलिस कर्मी दहशत में आ गए। जिसके बाद ललमटिया थाने को इसकी सूचना दी गयी। मोके पर पहुंची पुलिस ने बम के अवशेष और कांटी बरामद किया जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

Join us on:

Leave a Comment