मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोच के फार्मासिस्ट द्वारा अस्पताल परिसर में विगत 9 जुलाई 2022 को सरकारी दवा जलाने के संबंध में जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने सख्त रुख लेते हुए सिविल सर्जन गया द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोच में उक्त मामले को विस्तार पूर्वक जांच करवाई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोच के फार्मासिस्ट के विरुद्ध निलंबन हेतु विभाग को पत्र प्रेषित करें साथ ही अविलंब प्राथमिकी दर्ज करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोच के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अभिलंब बदलने का कार्य करें।
जांच कमेटी द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोच के फार्मासिस्ट उस समय से अब तक लगातार कार्यालय नहीं आ रहे हैं अर्थात बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन द्वारा वेतन भुगतान बंद करते हुए विभागीय कार्रवाई भी किया जा रहा है।




