जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट ।
जहानाबाद में 30 और 31जुलाई को इन इलाकों मे कटी रहेगी बिजली, जानिए पूरा डिटेल.
जहानाबाद : 33 केवी लाईन जहानाबाद में रिकन्डक्टिंग कार्य को लेकर काको रोड जहानाबाद स्थित पीएसएस से निकलने वाली 1, 2, 4, काको, सिकरिया आदि फीडर की लाइन दिनांक 30.07.22 (शनिवार ) को रात्रि 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगी।
साथ ही साथ 31.07.22 (रविवार ) को पीएसएस काको, भदसारा, चरुई एवं पखनपुरा से निकलने वाली सभी फीडर की विधुत आपूर्ति सुबह 3 बजे से 6 बजे तक विधुत आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।
इस आशय की जानकारी विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने दी है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से उक्त अवधि से पूर्व जरूरी काम को निपटा कर पानी का संग्रह कर लेने की अपील की है।




