धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-
अपना प्यार पाने के लिए एक प्रेमिका जहर लेकर पहुँची प्रेमी के घर, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
भागलपुर, जिले में अपना प्यार पाने के लिए प्रेमिका ने जहर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई और अपने प्रेमी से कहने लगी तुम अगर शादी नही करोगे तो हम तुम्हारे घर के चोखट पर ही जहर खा कर दम तोड़ देंगे। जिसको लेकर घण्टों हाईवोल्टेज ड्रामा प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पर करती रही। मामले की सूचना पाकर मौके पर नाथनगर थाना पुलिस पहुंचकर प्रेमिका और प्रेमी को थाना लेकर चली आई। वही दोनों प्रेमी प्रेमिका नाबालिग है। प्रेमिका ने बताई की वह सुल्तानगंज का रहने वाली है और प्रेमी नाथनगर का रहने वाला है जो एक शादी में दोनों की दोस्ती हुई थी और यह दोस्ती प्यार में बदल गया। जिसके बाद प्रेमिका में शादी की बात अपने प्रेमी से रखा और प्रेमी तैयार हो गए लेकिन प्रेमी के घर वाले राजी नही हुए। वही नाबालिग होने को लेकर अब कानून भी बाधा हो रही है।




