वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
लड़ाई और अदावत चरम पर – केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने चिराग पर हमले से आगे बढ़ते हुए सीधे चिराग की मां को चुनौती दे दी
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का भतीजे चिराग से अदावत जगजाहिर है
लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान की मौत के बाद पार्टी की विरासत को लेकर चाचा भतीजे के बीच लड़ाई जारी है, दिलो की दूरी ने पार्टी और परिवार में भी लकीर खींच दी है,
रामविलास पासवान के पार्टी और परिवार की लड़ाई और अदावत चरम पर दिखा , जब केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने चिराग पर हमले से आगे बढ़ते हुए सीधे रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग की मां को चुनौती दे दी है
अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे पशुपति पारस से जब चिराग को लेकर सवाल हुआ , तो पशुपति पारस चिराग के साथ रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग की मां पर हमलावर दिखे
संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में भतीजे चिराग की बढ़ती गतिविधि से भड़के पारस ने कह दिया की चाहे चिराग चुनाव लड़ ले या उनकी मां चुनावी मैदान में आ जाए , वे लड़ाई के लिए तैयार हैँ!
दरअसल पार्टी में टूट के बाद चाचा भतीजे के बीच सियासी जंग जारी है! चिराग और पशुपति पारस दोनों रामविलास पासवान के सियासी विरासत पर दावा ठोक रहे है! 2019 के लोकसभा के बाद चिराग और पशुपति पारस दोनों अलग अलग संसदीय क्षेत्र से सांसद है,पारस केंद्र में मंत्री है तो चिराग सियासी ठिकाने की तलाश में है!सामने 2024 का लोकसभा चुनाव है और चिराग और पारस दोनों की ही नजर हाजीपुर संसदीय क्षेत्र पर है!
विरासत की लड़ाई में अब पारिवारिक रिश्तो की डोर लगातार कमजोर होती दिख रही है, और शायद यही वजह है की पशुपति पारस ने अब चिराग के साथ अब चिराग की मां को भी सियासी निशाना बनाना शुरू कर दिया है
बाइट — पशुपति पारस — केंद्रीय मंत्री , भारत सरकार




