भोजपुर से आशुतोष की रिपोर्ट :-
पूरे भारत में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर जगह तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आरा में केरल की भाजपा नेत्री निवेदिता सुब्रमण्यम के साथ बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह आरा पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान अमरेंद्र प्रताप सिंह और निवेदिता सुब्रमण्यम ने आरा के सैकड़ों गरीबों को उज्जवला योजना के तहत गैस का कनेक्शन उपलब्ध कराया और साथ ही साथ इन सभी महिलाओं को गैस चूल्हा और एक रेगुलेटर भी उपलब्ध कराया। केरल के महिला भाजपा नेत्री ने बताया कि देश आज अपना 75 वा आजादी का वर्षगांठ मनाने की ओर अग्रसर है ।जिसको लेकर हम लोग पूरे भारत में भ्रमण कर रहे हैं और आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में जगह-जगह कार्यक्रम भी कर रहे हैं ।वही बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भी आजादी के अमृत महोत्सव की सराहना की है और कहा है कि इस अमृत महोत्सव के दौरान हम लोग घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे ताकि आजादी का अमृत महोत्सव ऐतिहासिक बनाया जा सके।
बाईट/-निवेदिता सुब्रमनियम(भाजपा नेत्री केरल)
बाईट/-अमरेंद्र प्रताप।सिंह(कृषि मंत्री बिहार सरकार)




