चैन छीनकर भाग रहा बदमाश धराया, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार :-

पटना। बाईपास थाना के चैनपुरा इलाके में बुधवार को एक महिला के गले से एक अपराधी सोने का चैन छीनकर भागने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपराधी को पकड़ कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए गिरफ्तार अपराधी का नाम राजू कुमार बताया है। वह राजस्थान का रहने वाला है।

बताया जाता है कि महिला उषा किरण मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रही थी की बेगमपुर चैनपुरा के पास अपराधी महिला से चेन छीनकर भागने लगा था। अपराधी राजू के पास से सोने का चैन पुलिस ने बरामद कर लिया है।पुलिस अपराधी का अपराधी इतिहास खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment