संसद में बवाल के बाद राष्ट्रपति से माफी मांगेंगे अधीर?

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

कहा-सजा भुगतने को तैयार हूं, लेकिन सोनिया गांधी को इसमें क्यों घसीटा जा रहा?

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगने के लिए तैयार हो गए हैं। साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नहीं घसीटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। यह सिर्फ एक गलती थी। अगर राष्ट्रपति को बुरा लगा तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलूंगा और माफी मांगूंगा। वे चाहें तो मुझे फांसी दे सकते हैं। मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं, लेकिन सोनिया गांधी को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है?

सोनिया के साथ भाजपा सांसदों की तीखी बहस
अधीर रंजन के बयान पर संसद के दोनों सदनों में भाजपा ने जमकर बवाला काटा है। हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद संसद के बाहर सोनिया गांधी और स्मृति इरानी की तीखी बहस हुई।
दरअसल सदन के बाहर सोनिया गांधी जब भाजपा की सांसद रमा देवी के पास आईं और उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। इसी बीच वहां स्मृति ईरानी पहुंच कर कुछ बोलने लगी तो गुस्से में सोनिया गांधी ने कह दिया-मुझसे बात न करो।

Join us on:

Leave a Comment