राष्ट्रपत्नी मुद्दा : संसद में स्मृति का रौद्र रूप, वोरोध पर सोनिया ने दी धमकी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस का हमला, सोनिया से माफी मांगने को कहा

नई दिल्ली : पिछले दिनों विपक्ष के महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर सरकार जहां बैकफुट थी वहीं आज दोनों सदनों में नजारा पूरी तरह बदल गया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का राष्ट्रपति को लेकर दिए बयान को भाजपा ने लपक लिया और लोकसभा और राज्यसभा में अधीर के बयान पर जमकर हंगामा हुआ।आमतौर पर सौम्यता से बात करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का आज अलग ही रूप दिखा। इरानी का चेहरा आज तमतमा रहा था। उन्होंने सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला। गुस्से से सुर्ख नजर आ रहीं इरानी ने अपने भाषण में लगातार कांग्रेस पर शब्दों के तीखे बाण चलाए। स्मृति इरानी ने आज लोकसभा में अधीर रंजन के बयान पर कांग्रेस को जमकर घेरा और अपने एक ही बयान से सारा हिसाब बराबर कर दिया। इरानी ने तो सीधे-सीधे सोनिया गांधी पर निशाना साधा और उन्हें देश से माफी मांगने की मांग की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी इरानी के 18 साल की बेटी जोइश इरानी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस और इरानी में जमकर बयानबाजी हुई थी।

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और इरानी के बीच जमकर वाकयुद्ध चल रहा था। आज इरानी ने महिला राष्ट्रपति के अपमान के मुद्दे को उठाया। अधीर रंजन ने बुधवार को देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी बता दिया था। बीजेपी ने इस बयान को लपकते हुए अधीर रंजन समेत पूरे कांग्रेस को घेर लिया। इरानी तो लोकसभा में आज बेहद रौद्र रूप में नजर आ रही थीं। गुस्साए हुए तेवर के जरिए इरानी ने अधीर रंजन का नाम लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी को घेर लिया।
लोकसभा में आज बेहद सख्त तेवर में नजर आ रहीं स्मृति इरानी ने आज एक-एक वार का बदला लिया। उन्होंने देश के राष्ट्रपति के अपमान के लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ये हजम नहीं हो पा रहा है कि कोई गरीब आदिवासी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गई है। इरानी ने कांग्रेस को महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी लगातार मुर्मू का अपमान कर रही है।
सोनिया गांधी ने दी मुर्मू के अपमान की इजाजत
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उस नेता को अपने उस कृत्य पर एक पत्रकार ने टोकते हुए कहा कि आप देश की महामहिम राष्ट्रपति का अपमान कर रहे हैं। लेकिन तब भी अधीर रंजन ने महामहिम का अपमान वापस नहीं लिया। आदिवासी विरोधी कांग्रेस, महिला विरोधी कांग्रेस। गरीब विरोधी कांग्रेस। अब सुप्रीम कामंडर ऑफ आर्म्ड फोर्सेस का भी अपमान करती है। आज इस सदन में कांग्रेस की मुखिया विराजमान हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान की इजाजत दी, सोनिया गांधी ने एक महिला के अपमान करने की इजाजत दी। सोनिया गांधी ने एक गरीब महिला का अपमान करने दिया। कांग्रेस इस देश से माफी मांगे। सोनिया गांधी इस देश से माफी मांगे। शर्म करो।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस औरत ने पंचायत से लेकर संसद तक सम्मान के साथ देश की सेवा की, तुम्हारे पुरुष नेता सड़क पर उसका अपमान करते हैं। माफी मांगो सोनिया गांधी इस देश से। आदिवासी, गरीबों और औरतों सो माफी मांगो। देश के राष्ट्रपति को नेता सदन द्वारा अपमान मूल्यविहीन और संस्कारविहीन राजनीति का प्रतीक है।
स्मृति ने कांग्रेस को जमकर घेरा
स्मृति ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने पुरानी नई बातों को याद दिलाकर देश की सबसे पुरानी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक ऐसा नेता विराजमान हैं, जिन्होंने राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजित द्रौपदी मुर्मू का सदन के नेता होने के नाते सड़क पर जाकर अपमान किया। इस राष्ट्र का ये गौरव है कि नरेंद्र मोदी ने 75 साल की आजादी में पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। राष्ट्रपति पद का उम्मदीवार बनते ही मुर्मू कांग्रेस पार्टी के घृणा का केंद्र बन गईं। कांग्रेस नेताओं ने मुर्मू को कठपुतली कहा। कांग्रेस के घृणित कार्य करने वाले पुरुष नेताओं ने द्रौपदी को अमंगल का प्रतीक कहा। कल कांग्रेस के नेता सदन ने देश की राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी संबोधित करकर उनका अपमान किया। कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का ये सम्मान पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस पार्टी गरीब परिवार की बेटी राष्ट्रपति बने इसको पचा नहीं पा रही है।

Join us on:

Leave a Comment