पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के पंडोल गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाला कन्हैया कुमार 22 वर्ष के रूप किया गया है। परिजन ने बताया कि घर से कन्हैया कुमार बाइक से बाजार के लिए निकला था ।इस दौरान तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात भारी वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इसकी सूचना पाकर हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां से आसपास के लोगों के द्वारा अस्पताल भेजा गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। धक्का मारने वाला वाहन लेकर चालक फरार हो गया ।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
बाइट लोकेश कुमार मृतक के परिजन




