रवि शंकर शर्मा! :-
पत्र सूचना कार्यालय(PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना
वर्ष 2022-23 के नेशनल छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी
**
विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा लाभ
**
पटना : 28-7-2022
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बीड़ी, चूना पत्थर, डोलोमाइट, लौह, मैगनीज, क्रोम अयस्क खदान, सिने श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को मिलने वाले ‘नेशनल छात्रवृति’ के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी कर दी गयी हैI प्री मैट्रिक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 है जबकि पोस्ट मैट्रिक के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई हैI
श्रम कल्याण संगठन, पटना के कल्याण आयुक्त(के) ने बताया कि इस योजना का लाभ बीड़ी, चूना पत्थर, डोलोमाइट, लौह, मैगनीज, क्रोम अयस्क खदान और सिने श्रमिकों के अध्यनरत बच्चे, जो कक्षा एक से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यवसायिक पाठ्यक्रम में है ले सकते हैंI




