करंट के चपेट में आकर बिजली मिस्त्री की मौत!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-


भोजपुर जिले में एक बार फिर से बिजली विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आई है।जहाँ आरा शहर के हर इलाके में कवर वायर लगाना है वहीं कहीं कहीं आज भी जर्जर धारा प्रवाहित बिजली की तार दौड़ रही है।इसी जर्जर बिजली की तार की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है।घटना नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित जोड़ा मंदिर के सामने की है। जहां करंट की चपेट में आने से एक इलेक्ट्रिक मिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला निवासी शिवजी प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है। वह पेशे से इलेक्ट्रिक मिस्त्री था। जेल रोड स्थित जोड़ा मंदिर के सामने इलेक्ट्रिक रिपेयर का दुकान चलाता था।आज शुबह जब वो दुकान पर आया उसी समय उसपर बिजली का तार टूटकर गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई।फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया गया है।
 बाईट/-परिजन(मृतक)

Join us on:

Leave a Comment