धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
पंचायत समिति के सदस्य ने बीडीओ पर योजना के मद में कमीशन लेने का लगाया आरोप! धीरज शर्मा की रिपोर्ट पंचायत समिति की सदस्य ने पीरपैंती के बीडीओ पर योजनाओं के मद में कमीशन लेने का लगाया आरोप
पीरपैंती: पीरपैंती प्रखण्ड के हरदेवचक पंचायत की पंचायत समिति की सदस्य वंदना कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रखंड एवं पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ब्लॉक से बिना मोटी रकम वसूले कोई योजना पास नहीं की जाती. योजनाओं को पास किये जाने के एवज में 20 प्रतिशत तक का कमीशन वसूला जाता है जिससे काम की गुणवत्ता पर बहुत खराब प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस घपलेबाजी में पीरपैंती प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी नहीं शामिल हैं. उन्होंने बताया कि लूट का यह गोरखधंधा बंद नहीं होता तो वो इसकी शिकायत जिले के उच्च पदाधिकारियों तक भी पहुंचाएंगी.




