धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
पर्यटन विभाग के प्रधान महासचिव संतोष कुमार मल्ल सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंच कर नमामि गंगे घाट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कांवरियों की सुख सुविधा को बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। वही संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज का यह अजगैबीनाथ धाम एक अलौकिक है। और हमारा प्रयास रहेगा कि पर्यटन स्थल में एक इनका भी नाम आए। तथा अजगैबीनाथ गंगा घाट का जहां तक हो सके उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिससे दूरदराज से आए कांवरियों को और भी सुल्तानगंज और भी लुभावना लगे।इस मौके पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन,एस डी एम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू, अंचलाधिकारी शंभू शरण राय, कार्यपालक अभियंता अभिनव कुमार तथा जिला के तमाम अधिकारी मौजूद थे।




