घनश्याम सिंह सिंह की रिपोर्ट :-
मध्य विद्यालय जगदीशपुर में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!
जगदीशपुर, भागलपुर मंगलवार को :
मध्य विद्यालय जगदीशपुर में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम विशेष चेतना सत्र में माखनलाल चतुर्वेदी की कविता पुष्प की अभिलाषा पर लघु नाटिका प्रस्तुत पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया । दिन भर देशभक्ति से संबंधित चित्रांकन , कविता, गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों के साथ मिल कारगिल घाटी का रंगोली निर्माण कर बच्चों को कारगिल युद्ध का विस्तृत वर्णन करते हुए जानकारी प्रदान किया । इस कार्यक्रम में आकृति , चांदनी , संध्या, श्वेता , अरसन , अमलेश , रणबीर , प्रज्ञा , प्रियंका , प्रियांशु ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर शिक्षक वासुदेव , अभिनाश , आग्रह , नीरज ,मुरली , भारती , नवल , कल्पना ,कौशिल्या, पुष्पलता , नाहिदा , राजीव सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।




