कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका (विहार)—-
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में -25/07/2022 को जिला पदाधिकारी, बांका अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बांका डा सत्य प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित ई.वी.एम /वी.वी.पैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार जिला-पदाधिकारी-जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक माह ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर अंतरिक निरीक्षण किया जाना है। उक्त निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षात्मक व्यवस्था, सी.सी.टी.वी से निरीक्षण एवं अग्निशमन व्यवस्था की जांच की गई। वेयरहाउस में लगे आटोमेटिक अग्निशमन अलार्म सिस्टम (स्मोक डिटेक्टर ) का निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अलार्म सिस्टम में वाटर सप्लाई की जांच करने का निर्देश दिया गया। वेयरहाउस निरीक्षण के क्रम में गार्ड पंजी एवं आगंतुक पंजी की भी जांच की गई एवं इसे नियमित रूप संधारित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी, बांका भी उपस्थित रहे।




