संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बोल बम के नारों से बाबा गरीबनाथ की नगरी गुंजयमान हो उठी हर जगह बोल बम , बोल बम का नारा गूंज रहा है बाबाग़रीबनाथ के दरबार मे जलाभिषेक करने वाले कांवरियों की अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिला , डाकबम , कांवरिये और स्थानीय शिव भक्तों के जलाभिषेक करने की संख्या की बात करें तो लगभग एक लाख से ऊपर भक्तों ने जलाभिषेक किया है , पूरी व्यवस्था को बनाये रखने के लिये बाबाग़रीबनाथ मंदिर न्यास समिति के सेवा दल , वंदेमातरम सेवा दल के साथ साथ जिला प्रशासन के देख रेख में पूरा व्यवस्था चल रहा है किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिये जगह जगह कैम्प बनाये गए है , ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक जहाँ भी शिव मंदिर है वहाँ पर दूसरी सोमवारी पर भोले नाथ के भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है ,, बोल बम के नारों और शिवभक्तों की भीड़ यह बता रहा है कि पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से पाबंदियां थी , इस बार पाबंदियां हटने के बाद लग रहा है कि कोरोना पर आस्था भारी है ,
बाइट पंडित विनय पाठक प्रधान पुजारी बाबाग़रीबनाथ मंदिर
बाइट कांवरियों के सेवा में लगे हुए शिवभक्त




