राजनितिक रंजिश में युवक की गला घोंटकर हत्या!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जहानाबाद में राजनीतिक रंजिश को लेकर एक युवक की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना विशुनगंज ओपी क्षेत्र के अलाहगंज गांव की है। मृतक की पहचान अलाहगंज गांव निवासी सुभाष कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक पंचायत चुनाव के दौरान वार्ड का चुनाव लड़ा था। जिसे लेकर गांव के ही विनोद चौधरी के साथ उनका चुनाव के समय से ही विवाद चला आ रहा था। रविवार की सुबह दोनों में कहासुनी हुई और थोड़ी देर के बाद सुभाष कुमार का शव घर के बगल से मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विसुनगंज ओपी की पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर एसडीपीओ ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। मृतक के परिवार पड़ोस के विनोद चौधरी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा के पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा के हत्या किस तरह से किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा के जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Byte – मृतक का मामा

Join us on:

Leave a Comment