ऑटो ने बाईक को मारी टक्कर,देवर- भाभी की मौके पर ही मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को पीछे से भीषण टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार देवर, भाभी की मौके पर ही मौत हो गई‌। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव के निकट एस एच 55 की है। बताया जाता है कि गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मेसना गांव निवासी बीटेक का छात्र 22 वर्षीय रमेश कुमार अपने पड़ोस की भाभी 40 वर्षीय अनीता देवी के साथ बाइक से बेगूसराय इलाज कराने पहुंचा था इलाज के बाद दोनों अपने घर गढ़पुरा के मैसना गांव लौट रहा था। लौटने के दौरान कंकाल गांव के निकट एस एच 55 पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को पीछे से भीषण टक्कर मार दी । इस घटना में अनीता देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि रमेश कुमार को अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक रमेश कुमार बीटेक का छात्र था उसे एक निजी कंपनी में नौकरी भी हुई थी। घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है घटना की सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं फिलहाल पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment