हैरिटेज एक्सप्रेस को स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों दिखाई हरी झंडी!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी:–गांधी के कर्म भूमि मोतिहारी में आजादी के 75वे वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर रेल मंत्रालय की तरफ से कार्यक्रम आयोजित हुआ और यहाँ से हैरिटेज एक्सप्रेस ट्रेन को स्वत्रंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ततपश्चात स्वतंत्रता सेनानियों को रेल विभाग द्वारा संम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी उत्तराधिकारियों से उनके पूर्वजों के विषय मे बोलने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संगठन के अध्यक्ष श्री किशोर पांडेय, संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि, अशोक वर्मा, चंद्रभूषण पांडेय, भूषण शर्मा, राजकिशोर शर्मा आदि व्यक्तियों ने संबोधित किया। अमिता निधि जो स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा रामर्षिदेव ऋषि जी की पुत्री है उनने कहा कि ऐसे महान माता पिता की पुत्री होना मेरे लिए गौरव की बात है।उनने मोतिहारी स्टेशन पर अंकित स्वतंत्रता सेनानियों मे अपने पिता जी का नाम अंकित नही होने क्षोभ व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष अमिता निधि ने महान योद्धा रामर्षिदेव”ऋषि जी”स्मृति सम्मान चरखा से समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक को संम्मानित किया।इस अवसर पर सभी रेल कर्मी एवं आम जन की उपस्थिति रही।

Join us on:

Leave a Comment