रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
नमाजियों व दाढ़ी वालों को मुसलमान समझकर काट रहे ये लोग
पाकिस्तानी एजेंट के रूप में पकड़े गए सभी RSS व हिंदू निकले
अपने लिए कुछ कर रहे PFI मेंबर को एंटी नेशनल क्यों कहा जा रहा
पटना : PFI की RSS से तुलना कर बुरे फंसे पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल बिहार के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान में RSS को PFI की तरह करार दिया। जगदानंद सिंह ने कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए PFI संगठन को RSS जैसा बताया है। जगदानंद सिंह ने कहा कि PFI मेंबर भी अपने समुदाय के लिए कुछ करना चाहते हैं लेकिन उन्हें एंटी नेशनल क्यों बुलाया जा रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि जब-जब भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक लोग पकड़े गए पाकिस्तानी एजेंट के रूप में वे सभी RSS और हिंदू लोग निकले। प्रदेश राजद अध्यक्ष ने कहा कि ये लोग तो नमाजियों और दाढ़ी वालों को मुसलमान समझकर काट रहे हैं। ये लोग अपने लोगों को, अपने कैडर से मॉल में नमाज पढ़वाकर खड़ा कर रहे हैं कि मॉल में नमाजी आ गए हैं। बता दें कि जगदानंद सिंह ने यह बयान लखनऊ के लुलु मॉल के विवाद से जोड़कर दिया है।
भाजपा ने संकेतों में जगदानंद को घेरा
जगदानंद सिंह के बयान पर भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही खाने ने एक हिंदी अखबार से बात करते हुए कहा कि राजद के जिस भी नेता ने ये बात कही, वो खुद भी किसी न किसी अपराध में शामिल हैं। इसलिए बचने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। नाजिया ने आगे कहा कि अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए उन्होंने ये असंवैधानिक बयान दिया है।




