महंगाई और विभिन्न मुद्दों को लेकर जाप का धरना!

SHARE:

आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक भोजपुर जिला इकाई के द्वारा आज आरा समाहरणालय के समक्छ बढ़ते महंगाई, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लागू किया जाना एवं अग्निवीर योजना के विरोध में जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई आजकल लोगों के लिए बहुत ही बड़ी समस्या बन गई है। आए दिनों पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के चलते लोगों के जरूरत की चीजों एवं खाद्य सामग्रियों का मूल्य इतना बढ़ गया है की मध्यम वर्गीय एवं गरीब लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर बबन यादव ने कहा कि सरकार खाद्य सामग्री का मूल्य ऐसे ही इतना बढाये हुए हैं और उस पर भी जीएसटी का प्रावधान कर दिया गया है जोकि लोगों के हित में नहीं है। सरकार को कम से कम खाद्य सामग्रियों पर से जीएसटी का भार अभिलंब हटा लेना चाहिए। पार्टी महासचिव बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बिल्कुल ही निरंकुश हो गई है उसको जनता के हित से मतलब नहीं है। आए दिनों नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रही है। कभी जीएसटी लाती है तो कभी नोटबंदी लाती है तो कभी निजी करण करवाती है लेकिन इससे आम आदमी को लाभ के बजाय उनके कारनामों के चलते और महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। युवा जिलाध्यक्ष लडडु यादव जी ने कहा कि सरकार को महंगाई को कम करने का प्रयास करना ही चाहिए और उसके साथ साथ जो अग्निवीर योजना युवाओं के लिए लाई है उसको भी अभिलंब वापस ले लेनी चाहिए क्योंकि यह युवाओं के हित में नहीं है । अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हमारी पार्टी और भी उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाधय होगी ।
 बाईट/-आशुतोष कुमार(जाप नेता)

Join us on:

Leave a Comment