आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में एक व्यक्ति की मौत धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आने से हो गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर की है जहां पर 40 वर्षीय कमलेश यादव अपने खेत में काम करने के लिए आ रहे थे तभी अचानक पोल से तार गिर गया और धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही कमलेश यादव की मौत हो गई ।वहीं परिजनों ने कमलेश के शव को आरा सदर अस्पताल लाया जहां उनका चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि परिजनों के बयान पर मुफस्सिल थाना ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।
बाईट/-परिजन(मृतक)




