आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-
आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर 6 दिनों तक चलने वाले आजादी के 75 वे वर्ष अमृत महोत्सव पर आरा जंक्शन पर मनाया जा रहा है। इस पर शनिवार को समापन किया गया। दानापुर रेल मंडल से एडीआरएम बीपी गुप्ता, सीनियर डीईएन स्वाति राज, डीपीओ दिलीप पासवान, रेल यूनियन के अध्यक्ष मनोज पांडे के द्वारा वीर कुंवर सिंह की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। वीर कुंवर सिंह रेल कर्मियों ने के द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया। स्काउट गाइड दानापुर के द्वारा छात्राओं ने रंग दे बसंती देशभक्ति पर नित्य किया साथ ही मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती पर छात्राओं के द्वारा दर्शकों व यात्रियों को आकर्षित कर दिया। दानापुर रेल मंडल के एडीआरएम बीपी गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। आरा स्टेशन इतिहास में अग्रणी रहा है। बाबू वीर कुंवर सिंह इस धरती पर आरा में आकर काफी खुशी महसूस हो रही है। आरा स्टेशन पर 6 दिनों तक तरह तरह के कई कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें सभी रेल कर्मियों एवं भोजपुर जिले वासियों को बधाई दिया। रेल यूनियन के नेता मनोज पांडे ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर आरा स्टेशन का नाम आया तो आरा शहर के नाम चयनित होने पर बाबू वीर कुंवर सिंह का नाम पूरे देश में गूंज उठा है। रेल का यह कार्यक्रम अंतिम दिन समापन हो रहा है। महात्मा गांधी सबसे ज्यादा यात्रा रेल से ही किए हैं। जिससे लोगों को रेल से जोड़ने का महत्व देता है। स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित होने वाले में बिहटा निवासी स्व बीएन वर्मा की पत्नी मीरा देवी, बक्सर के ब्रमपुर निवासी के स्व प्रयाग शर्मा की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं बरहरा के बबुरा गांव निवासी राम कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच संचालन दिलीप पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि आरा स्टेशन पर इस सप्ताह समापन समारोह में वीर कुंवर सिंह को याद कर नमन किया गया। मौके पर स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार, यातायात निरीक्षक एनके राय, रनिंग रूम इंचार्ज संदीप चौबे, सीआईटी सीबी ओझा, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी, स्टेशन मास्टर हिमांशु कुमार का सराहनीय योगदान रहा।




