गया जदयू के नेताओं ने दी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया आज़ादी के बाद पहली बार आज़ाद हिंदुस्तान में सबसे निचे पायदान पर रहने वाली वर्ग से एक महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने से जिलाध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद जी,जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया श्री राजू बरनवाल जी,पूर्व विधायक श्री अजय पासवान जी, पूर्व मंत्री श्री अभिराम शर्मा जी, पूर्व विधायक श्री कृष्णनंदन यादव जी एवं जदयू के सम्मानित नेतागणों ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें दियें,साथ ही श्री बरनवाल जी ने कहा कि भारतीय जनतंत्र की जीत हुई है, जनजातीय समाज से आने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एक संवेदनशील व कुशल जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा की हैं ऐसे में उनका देश के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना हमसभी के लिए गौरव का क्षण है। आज इनकी जीत से 140 करोड़ लोगों के हित में निश्चित रूप से विकास होगा। राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी। श्री बरनवाल जी ने कहा कि आदिवासी परिवार से आने वाली श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का 15वाँ राष्ट्रपति चुनाव जीतना, यह भारत के इतिहास में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सभी वर्ग के पिछड़े हुए गरीब परिवारों के लिए यह जीत ऐतिहासिक है। भेद-भाव से ऊपर उठकर आदिवासी परिवार से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुनाव में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपार समर्थन दिए जाने पर उन सभी जनप्रतिनिधियों को इस ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए महानगर जदयू गया परिवार दिल से उन सभी लोगों को जीत की बधाई देता है।
बधाई देनेवालों में लालजी प्रसाद,गोपाल प्रसाद जी,नरेश जी, प्रभात राउत जी, पुष्पा देवी, सुषमा बरनवाल,अमर चंद्रवंशी जी,शहज़ाद शाह, सहिबूल बांकी, अमरनाथ धोकड़ी,मिना देवी आदि नेतागणों ने बधाई एवं शुभकामनायें दियें।

Join us on:

Leave a Comment