अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार में लाल पानी पर रोक है बावजूद इसके बिहार के जिलों सहित राजधानी पटना में लाल पानी का खेल बदस्तूर जारी है,लाल पानी के सौदागर लगातार सक्रिय रहते है जिसपर पुलिस लगातार विशेष अभियान के तहत करवाई करती नजर आ रही है ,इसी कड़ी में पुलिस तंत्र से मिली सुचना पर शुक्रवार को पत्रकार नगर इलाके में विशेष अभियान के तहत चेकिंग की गई जिसमे एक स्कूटी सवार अबैध शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया गया है ,पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती की माने तो पकड़ में आया अबैध शराब की होम डिलीवरी करने वाला युवक समीर इलाके सहित कई थाना क्षेत्रो में स्कूटी से होम डिलीवरी किय जाने की बात को स्वीकार किया है वही शराब मामले में पहले भी जेल की हवा खा चुका है ,
हालाँकि दूसरी तरफ परत्कार नगर की पुलिस टीम ने पुलिस का स्टिकर नैनो कार में चिपका अबैध शराब की तस्करी करता था जिसका खुलासा हुआ है मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर का है जहाँ पत्रकार नगर थाने की पुलिस को सुचना मिली जिसके आलोक में थाना प्रभारी मनोरंजन भारती इलाके में पुलिस का स्टिकर लगे नैनो कार को लाबारीश हालत में मिलने पर जाँच की जिसमे पुलिस चौक गई, दरअसल नैनो कार में अबैध शराब का जखीरा मिला है जिसमे भारी मात्रा में 90 एम एल की प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब की खेप को भी बरामद कर थाना लाया गया हालाँकि इस मामले में नैनो कार का रजिस्ट्रेशन संख्या BR01AX8238 पुलिस के स्टिकर के साथ अंकित है जिसकी जाँच कर पुलिस तस्करी के इस जाल को तोड़ने में लाग्गै है ,,,
पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट




