14 दिन बाद भी लापता किशोर का कोई सुराग नहीं!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-


नवादा में 14 दिनों के बाद भी लापता किशोर का नहीं लग पाया सुराग , बच्चें की बरामदगी के लिए पीड़ित परिजन काट रहे डीएम, एसपी के कार्यालय के चक्कर .पुलिस प्रशासन से सकुशल लगा रहे बच्चे की बरामदगी की गुहार

घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के भदोखरा गांव निवासी मनोज कुमार का 16 वर्षीय पुत्र शिवजित कुमार 9 जुलाई की सुबह 8 बजे से अपने घर के नजदीक से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है

एसपी से गुहार ,कहा खुले में घूम रहे हत्यारे पुलिस वाले

नवादा में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले परिजन,लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार

नवादा जिले मेसकौर थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी लखन देव शर्मा ने अपने बेटे सुनील कुमार की हत्या मामले में गांव के ही 9 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया था .
घटना के दो माह से अधिक बीत जाने के बाद भी मामले में आरोपित लोग फरार बताये जा रहे हैं.परिजन एसएसपी से अपने बेटे के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की.और पुलिस प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है.

Join us on:

Leave a Comment