एक नर्स के भरोसे चलता है स्वास्थ्य केंद्र, सप्ताह में खुलता है मात्र 3 दिन सिर्फ 2 घंटे के लिए!

SHARE:

धीरज शर्मा के साथ घनश्याम सिंह की रिपोर्ट :-

एक नर्स के भरोसे चलता है स्वास्थ्य केंद्र, सप्ताह में खुलता है मात्र 3 दिन सिर्फ 2 घंटे के लिए!

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर स्थिति बद से बदतर, डॉक्टर रहते हैं नदारद!

भागलपुर। एक तरफ जहां सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए अरबों रुपए खर्च किए जाते हैं, कई योजनाएं बनाए जाते हैं, कई छोटे-छोटे गांव में भी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवनों को तैयार किया जाता है । हर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाते हैं जिससे गांव के लोग प्राथमिक उपचार करा सके और स्वस्थ रह सके। वहीं दूसरी ओर जगदीशपुर के सलेमपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रबैया काफी उदासीन है ।यहां डॉक्टर साहब तो छोड़िए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स भी घड़ी देखकर 2 घंटे के लिए आती हैं सिर्फ सप्ताह में 3 दिन। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपचार के लिए अस्पताल आते हैं और घंटों डॉक्टर और नर्स के आने की आस देखते देखते वापस चले जाते हैं। वहीं ग्रामीणों के अनुसार अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी हुई है यहां सबों को एक ही दवा मिलती है वह है विटामिन बी कंपलेक्स। विटामिन बी कॉन्प्लेक्स यहां के लिए रामबाण दवा है । इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी रोगों के लिए नर्स के द्वारा एक ही दवा दी जाती है।

बताते चलें कि जगदीशपुर सलेमपुर का यह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 15 हज़ार आवादियों से घिरा हुआ है। तकरीबन 10 मोहल्ले इससे सटे हैं, जो यहां प्राथमिक इलाज कराने आते हैं, लेकिन सरकार का उदासीन रवैया यहां सीधे तौर पर देखने को मिलता है। न तो समय पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलता है ना ही यहां की स्थिति सही है। जगदीशपुर के सलेमपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति पूर्णरूपेण लचर व्यवस्था होने के चलते अच्छे डॉक्टरों और अच्छी सुविधाओं के बाट जोह रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि सरकार के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर सरकार क्या ध्यान देती है।

Join us on:

Leave a Comment