डीएम ने बच्चों के बीच बैठकर खाया मध्याह्न भोजन!

SHARE:

अनुज पांडेय की रिपोर्ट :-

संवाददाता, गोपालगंज

स्थानीय डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने उचकागांव प्रखंड में पंचायतों का दौरा कर सरकारी योजनाओं का जांच किया. इसी दौरान डीएम मध्य विद्यालय उचकागांव में पहुंच गए. यहां डीएम ने बच्चों संग जमीन पर बिछी चटाई पर बैठकर दोपहर के मध्याह्न भोजन का स्वाद लिया. डीएम के जमीन पर बैठक मिड-डे मिल खाने का वीडियो तेजी से शोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है. डीएम ने विद्यालय के पठन-पाठन का गहनता से जांच किया, डीएम बच्चों के बीच खुद गए और उनसे सवाल-जवाब भी किया.
डीएम ने विद्यालय के रख-रखाव पर नजर डाली, स्कूल के शिक्षकों से सुविधा-असुविधा की जानकारी ली. उन्होंने शिक्षकों को बेहतर शिक्षा के टिप्स और दिशा-निर्देश दिए. डीएम ने विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान जमीन पर बैठकर बच्चों के संग मध्याह्न भोजन किया।
डीएम ने चॉक और डस्टर लेकर ब्लैक बोर्ड पर पनबिजली के बारे में बारीकी से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी. साथ ही उन्होंने शिक्षकों को मातृ भाषा से जोड़कर बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया.

Join us on:

Leave a Comment