रिपोर्ट : अमित कुमार :-
पटना सिटी राजधानी पटना में धड़ल्ले से बिक रही शराब को लेकर पटना पुलिस ने जगह जगह छेपेमारी कर शराब कारोबारी शराब डिलेवरी बॉय ऐसे सात लोगो को पुलिस ने गि रफ्तार किया है वही भारी मात्रा में देसी विदेसी शराब भी बरामद किया है अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की विशेष छापेमारी की जारी है। इसको लेकर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन गंज ,दीदार गंज हाल्ट और मंसूरगंज इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब के साथ कारोबारी और डिलेवरी देने वाले 7 लोगो को गिरफ्तार किया । साथ ही उसकी स्कूटी को भी जप्त किया गया। पुलिस ने बताया की शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गई और 7 कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी से कड़ी पूछ ताछ करने के बाद न्यायालय भेज दिया है।
बाइट:- प्रमोद कुमार सिंह ( मालसलामी थानाध्यक्ष )




