E D के विरूद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन जारी!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-

ईडी द्वारा काँग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछ ताछ किये जाने के बाद काँग्रेस नेताओ में बीजेपी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खलबली मच गई है । पुरे देश में कांग्रेस नेता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं ।
इसी को लेकर आज गाँधी की कर्मभूम चंपारण के मोतिहारी में भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने उतरे ।
पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला व् युवा जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता शहर के चरखा पार्क के समीप पहुचे और हाथ में स्लोगन की तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी किया ।
साथ कांग्रेस नेताओं ने बीएसएनएल व् डांक घर के कार्यालय पर पहुच कार्यालय बंद कराकर प्रदर्शन किए और देश कि सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये ।
नेताओं ने सरकार और ईडी से सम्बंधित विभिन्न तरह के श्लोगान भी लिख प्रदर्शन किया ।
वही इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने कहा कि ये सरकार उन पार्टी व् नेताओ को ईडी के माध्यम से डरा रही जिसका इस देश के आजादी में बड़ा योगदान रहा है । बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी या सोनिया राहुल कोई भी डरने वाला नहीं है । साथ ही अब इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं और जरूरत पड़ी तो अब कार्यकर्ता जेल भी जाने को तैयार है पर पीछे नहीं हटेंगे ।

बाईट — शैलेंद्र शुक्ला –जिलाध्यक्ष कांग्रेस

Join us on:

Leave a Comment