उच्च शिक्षा में सुधार की कोशिश को लेकर शिक्षा मंत्री की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

उच्च शिक्षा में।गुणवत्ता को लेकर शिक्षा मंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी के।साथ कि आवश्यक बैठक

पटना–पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज उनके प्राचार्य उनके विभाग विभाग के अध्यक्ष और शिक्षकों कर्मचारियों के साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने ,नैक ग्रेड सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया ।इस अवसर पर कई विश्वविद्यालय के वीसी भी मौजूद रहे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ छात्रों और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति नियमित वर्ग संचालन के साथ-साथ पठन-पाठन पर भी विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है सरकार हर मामले को देख रही है ताकि बिहार के उच्च शिक्षा में भी और गुणवत्ता और छात्रों को इसका फायदा हो आने वाले समय में सभी विश्वविद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक तरीके से दर्ज की जाएगी

Join us on:

Leave a Comment