भाजपाइयों द्वारा मनाया जा रहा है द्रौपदी मुर्मू के जीत का जश्न!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू की जीत का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और अभी लगाकर की। निर्वाचन पर बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं अबीर लगाकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि देश में प्रथम आदिवासी महिला के रूप में देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली द्रोपदी मुर्मू का जीवन जिस सादगी एवं समरसता के भाव में रहा है उससे साफ स्पष्ट होता है कि उनका कार्यकाल भारतीय उन्नति के प्रति समर्पित एवं दृढ़ निश्चय का होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस ऐतिहासिक फैसले को अपनाया एवं संपूर्ण देश के विभिन्न राजनीतिक दलों ने जिस तत्परता से उनका सहयोग देकर द्रोपदी मुर्मू को अभूतपूर्व मत देने का काम किया वह भारत के विकास में महत्वपूर्ण होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की।

Join us on:

Leave a Comment