नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
बरौनी
मंडल रेल प्रबंधक नीलमणि ने गुरुवार को सोनपुर बरौनी रेलखंड का निरीक्षण किया।इस क्रम में डीआरएम ने नंदिनी लगूनिया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।वहीं उन्होंने समस्त रेलखंड के रखरखाव के साथ साथ बारिश के दौरान बचाव और कटाव हेतु किये जाने वाले उपायों का भी गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में डीआरएम श्री नीलमणि ने बरौनी जंक्शन पर दुर्घटना सहायता तथा दुर्घटना सहायता यान का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने दुर्घटना के बाद बचाव हेतु उपयोग में लाये जाने वाले सभी उपकरणों का जायजा लिया।निरीक्षण के अंत में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बरौनी रिफाईनरी में IOCL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं रिफाईनरी हेड के साथ रैक लोडिंग से संबंधित सभी विषयों पर गहन चर्चा की।साथ ही हर्ल बरौनी के अधिकारियों के साथ रेलवे साइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सभी विषयों पर गहन चर्चा किया।निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक-1,वरीय मंडल इंजीनियर(समन्वय),वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक,वरीय मंडल यांत्रिक इंजीनियर,वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक,तथा वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर मौजूद थे।




