बिजली की कोई समस्या नहीं, PFI को करना चाहिये बैन- बिजेंद्र यादव

SHARE:


रिपोर्ट/ अमित कुमार :-

जेडीयू कार्यालय में जनता दरबार में आज ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बिहार में बिजली की किल्लत पर कहा कि बिहार में कुछ दिनों पूर्व बिजली की थोड़ी समस्या थी परंतु अभी सब ठीक है।कही भी बिजली कटौती नहीं हो रही है।किसानों को भी प्रायप्त बिजली मुहैया कराई जा रही है,इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक भी की है।

पीएफआई को बैन करने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जो भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो उन्हे बैन कर देना चाहिए।

बीजेपी और जेडीयू नेता बराबर आपस में ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं इसपर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि पहले एनडीए में अटल जी के समय में कॉर्डिनेशन कमिटी हुआ करती थीं केंद्र और राज्य स्तर पर अगर उस समय कुछ भी समस्या होती थी तो आपस में बात कर उसे सुलझा लिया जाता था,लेकिन अब खुले मंच पर एक ही सरकार के सहयोगी पार्टियां एक दूसरे पर टिका टिप्पणी करते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

बाइट/विजेंद्र यादव (ऊर्जा मंत्री)

Join us on:

Leave a Comment