बिहार में परिवहन को बेहतर बनाया जा रहा है – मंत्री शिला मंडल!

SHARE:


रिपोर्ट/ अमित कुमार :-

परिवहन मंत्री शिला मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में परिवहन को बेहतर बनाया जा रहा है ये हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संकल्प हैं।परिवहन विभाग को अंतरराजकीय स्तर पर शुरू किया जा रहा है।बिहार से दूसरे राज्य में जाने के लिए परिवहन विभाग जल्द ही सरकारी बस सेवा शुरू करने जा रही है।अब बिहार वासियों को बिहार से नेपाल,दिल्ली,नोएडा उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों में जाने में सहूलियत होगी।

बीजेपी के नेता द्वारा कहा गया था कि बिहार के सभी मदरसों की जांच होनी चाहिए इस पर परिवहन मंत्री शिला मंडल ने कहा कि कौन क्या बोलता है उससे हमे कोई मतलब नहीं है,हमारे जेडीयू के किसी नेता ने कोई कुछ नहीं बोला है।बाकी दूसरो का हम लोग नही जानते हैं।

Join us on:

Leave a Comment