सतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर : विधवा ने रचाई गांव के युवक से शादी, पंचायत ने सुनाया ऐसा शर्मनाक फरमान
मुजफ्फरपुर : जिले में एक विधवा ने जब गांव में ही पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ घर बसा लिया तो पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाते हुए गांव से बाहर जाने का आदेश दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी की चर्चा ने गांव में जोड़ पकड़ लिया। इस शादी से आस पड़ोस के लोग दुखी हो गए। 17 जुलाई 2022 को गांव के पंचो ने पंचायत बैठाई।
पंचो ने आपसी निर्णय लेते हुए अगामी 25 जुलाई तक जोड़े को गांव छोड़ देने का आदेश दिया।
अनुराधा व धर्मेंद्र ने बुधवार को बताया कि टोला निवासी व शिक्षक जयराम साह के नेतृत्व में पंचायती बैठाया गया। जहां हम दोनों को गांव छोड़ने आदेश दिया गया है।
जोड़े ने बताया कि गांव नहीं छोड़ने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। एसएसपी और डीएम को आवेदन देकर न्याय के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई है।
यह समाजिक कुरितियां है।
वहीं अनुमंडलाधिकारी पश्चिमी बृजेश कुमार ने बताया कि गांव छोड़ने का पंचो द्वारा दिया गया आदेश कानूनन अपराध है। मामले की जांच कर दोषीयो पर सख्त कार्रवाई किया जाएगी।
बाइट :- शादी रचाने वाला युवक
बाइट :- शादी रचाने वाली विधवा महिला
बाइट :- बृजेश कुमार SDO WEST
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी




