नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस हालत में 115 पीस देशी विदेशी शराब बरमाद।
बरौनी
रेल अंचल निरिक्षक बरौनी रामप्रबोध यादव एवं एएलटीएफ 3 के संयुक्त कार्रवाई में सघन चेकिंग अभियान के दौरान बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म पर गुरूवार की अहले सुबह खड़ी मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिस हालत में 115 बोतल प्रतिबंधत शराब बरामद।इस संबंध में अंचल निरिक्षक रामप्रबोध यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 15027 मोर्या एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण बोगी डी वन से लावारिस हालत में 105 पीस झारखंड निर्मित देशी एवं 10 बोतल विदेशी शराब बरामद किया।




