आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं का आक्रोश मार्च!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ ने आक्रोश मार्च निकालकर समाहरणालय के समीप जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोश मार्च की शुरूआत नवादा स्टेशन से की गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए समाहरणालय के मुख्य गेट पर पहुंचा, जहां जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार के गलत रवैया के कारण सेविकाओं का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने अवैध चयनमुक्त सेविकाओं और सहायिकाओं की सेवा वेतन सहित वापस करने की मांग किया है।

Join us on:

Leave a Comment