धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए आपत्तिजनक स्थिति में चार लड़का और चार लड़की को किया गिरफ्तार!
भागलपुर नवगछिया पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ कई वर्षों से चल रहा था होटल में देह व्यापार का धंधा, नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बताते चलें कि गोपालपुर थाना के एनएच 31 स्थित मंकदपुर चौक स्थित राज पैलेस होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, जहां पुलिस को होटल से चार लड़का और चार लड़की को धर दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की गई ।पुलिस के पहुंचते ही होटल में भगदड़ का माहौल बन गया। वहीं होटल के संचालक को पुलिस में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने होटल से चार लड़की और चार लड़का सहित कई होटल के स्टाफ और मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने गोपालपुर पुलिस थाना लेकर सभी को गई है। पुलिस अधीक्षक नौगछिया को कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने होटल रेकी करवाई और आज गोपालपुर थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें चार लड़की और चार लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में होटल से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।




