वैक्सीनेशन पर जिलाधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने सदर अस्पताल में प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को अब तक किए गए टीकाकरण को लेकर जानकारी दी। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बेगूसराय में 24 लाख 84 हजार लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से अभी तक 19 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना की फर्स्ट डोज दी गई है जबकि 17 लाख 90 हजार लोग करोना का दूसरा डोज लिए हैं। फर्स्ट डोज लेने वाले करीब 2 लाख लोग अब तक दूसरी डोज का टीका नहीं लिया है वैसे लोग समय अवधि पूरा होने पर जल्द से जल्द कैरोना का दूसरा डोज ले ले । डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार जागरूकता के साथ-साथ डोर टू डोर टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक बेगूसराय में करीब पौने दो लाख लोग ही प्रिकॉशन डोज लिए हैं। डीएम ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही बचाव है। कोरोना की दूसरी डोज नहीं लेने वाले लोगों से डीएम ने अनुरोध किया कि जल्द से जल्द दूसरी डोज ले। इसके साथ ही जिन लोगों का समय अवधि पूरा हुआ है वो लोग प्रिकॉशन डोज भी अवश्य लें ताका कोरोनावायरस से बचा जा सके।
बाईट- रौशन कुशवाहा, डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment