सतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर रोड में मार्बल कारोबारी के साथ जमकर मारपीट हुई। इस दौरान उचक्कों ने उनके दुकान के भीतर घुसकर जमकर हंगामा किया। दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट की कोशिश की गई। घटना में कारोबारी समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफलात की स्थिति बनी रही। वहीं, स्थानीय लोगो के जुटने पर उचक्के मौके से फरार हो गए। वही, लोगो की मदद से घायलों को इलाज के लिए skmch अर्ती कराया गया है। जहां सबका इलाज किया जा रहा है। इधर, मामले की जानकारी लोगो ने अहियापुर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। घायल कारोबारी अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के रहने वाले नीरज सिंह है। वह दादर रोड में मार्बल की दुकान चलाते है। उनके कर्मी ने बताया कि वे दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग पहुंच गए। फिर, मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। वही, स्थानीय लोगो के अनुसार सड़क पर दो पक्षो में । मारपीट हो रही थी। इसी बीच दोनो पक्ष उनके दुकान के पास पहुंच गए। दूकान के पास मारपीट करने लगे। इसपर उन्होंने सभी को दुकान के पास से जाने के लिए कहा। इस पर सभी मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगे। हल्ला हंगामा होने पर उनके कर्मी भी मौके पर पहुंचे। इसमे कारोबारी समेत कर्मी भी घायल हो गए।
बाइट




