प्रेमी के बुलाने पर रात को मिलने आयी प्रेमिका, सुबह में पेड़ से लटकती मिली लाश!

SHARE:

अनुज पांडेय की रिपोर्ट :-

संवाददाता: भोरे, गोपालगंज

भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में प्रेम-प्रसंग में एक युवती की हत्या कर दी गयी है. युवती का गांव के ही राहुल कुमार नाम के युवक से प्रेम संबंध था और कुछ वर्ष पूर्व से ही दोनों चोरी-छिपे हमेशा एक दूसरे से मिला करते थे. इस घटना के बाद से गांव का माहौल गमगीन हो गया है. ग्रामीणों के मुताबिक मृतका का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था और दोनों ने शादी भी कर ली थी.मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस को मृतका के मोबाइल से तस्वीर सहित कई अहम जानकारियां हाथ लगी है. प्रेमी हत्या की वारदात के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए युवती के गले में रस्सी डालकर शव को पेड़ पर लटका दिया. मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय लक्ष्मीना कुमारी के रूप में कई गयी जो रामनगर गांव निवासी नंदजी खटीक की पुत्री थी. परिजनों के मुताबिक लड़की गांव के ही राहुल कुमार नाम के युवक से प्रेम करती थी.
राहुल ने भी युवती को शादी कर अपने साथ रखने का भरोसा दिलाया था इस बीच दोनों ने चोरी छिपे शादी भी कर ली थी. इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी. हत्या की वारदात के बाद युवती के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें युवती और उसके प्रेमी राहुल की कई तस्वीर पुलिस के हाथ लगी है. जिसमें लक्ष्मीना की सिंदूर लगी तस्वीर भी थी. इससे प्रतीत हो रहा थी कि लड़की युवक के साथ शादी कर चुकी थी.
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की देर शाम प्रेमी राहुल ने फोन कर युवती को उसके घर से बुलाया और हत्या कर दी. बुधवार की सुबह गांव के पास चंवर में पेड़ पर युवती का शव लटका पाया गया. ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी सूचना भोरे पुलिस को दी. भोरे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाने में मृतिका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नही दिया गया है. सभी परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल गोपालगंज गये हुए है. उम्मीद जतायी जाती है कि शव का अंतिम संस्कार करने के बाद ही परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment