पांचवें दिन भी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन,कुलपति का फूंका पुतला!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

लगातार पांचवें दिन भी विश्वविद्यालय में तालाबंदी के साथ कुलपति का फूंका गया पुतला!

बुधवार को भी लगातार 08 माह से टीएमबीयू के लापता प्रभारी कुलपति प्रो. हनुमान पाण्डेय की बर्खास्तगी तथा स्थाई कुलपति की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र राजद के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर इकाई के अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में लगातार पांचवे दिन अनिश्चितकालीन तालाबंदी तथा धरना
कार्यक्रम जारी रहा | इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तथा राज्य सरकार पुरी तरह से शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने पर तुली है उन्हें छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है । लगातार पाँच दिन से किए जा रहे शांतिपूर्ण आन्दोलन के बावजूद राजभवन तथा राज्य सरकार कुम्भकर्णी निन्द्रा में सो रही है । विश्वविद्यालय के कुलानुशासक विश्वविद्यालय की बदहाल स्थिति को बरकरार रखने के लिए प्रशासन को गुमराह कर दमनात्मक कार्रवाई के सहारे आन्दोलन को कुचलने का षड्यंत्र कर रहे हैं । पर कोई लाख कोशिश कर ले स्थाई कुलपति की नियुक्ति तक हमारा यह आन्दोलन चलता रहेगा । छात्र राजद के प्रदेश महासचिव सह टीएमबीयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शांतनु राउत ने कुलपति नियुक्ति प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्ट एवं कर्तव्यहीन व्यक्तियों को मोटी रकम लेकर कुलपति नियुक्त किया जाता है उन्हें शिक्षा व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है । आज तालाबंदी के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के साथ साथ एस एस भी कॉलेज कहलगांव, पीबीएस कॉलेज बांका, जी बी कॉलेज नवगछिया में प्रभारी कुलपति का छात्र राजद के सदस्यों द्वारा पुतला दहन भी किया गया पुतला दहन के दौरान छात्र संघ के पूर्व काउंसिल सदस्य नीतीश यादव ने कहा कि राजभवन तथा राज्य की डबल इंजन की सरकार बिहार के तमाम विश्वविद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लचर बना दिया है ,सभी छात्र छात्राओं में आक्रोश का माहौल व्याप्त है | छात्र राजद प्रवक्ता आशुतोष कुमार ने कहा कि राज्य की दयनीय उच्च शिक्षा प्रणाली को देखकर छात्र छात्राएं बिहार से बाहर के राज्यों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु पलायन करने को विवश है |आज के तालाबंदी के दौरान छात्र राजद के जिला अध्यक्ष राजा राधिका रमन विश्वविद्यालय व प्रधान महासचिव चंदन यादव , पूर्व विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अमरदीप आनंद, क्रीडा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमरताज अंसारी, युवा राजद के नगर महासचिव सुजीत यादव ,पूर्व काउंसिल सदस्य गुलशन कुमार अभिमन्यु कुमार सिंह छात्र राजद के वरिष्ठ सदस्य दयानंद यादव, गुंजन, पवन कुमार , मनोज कुमार, राकेश यादव,दीपक, बबलू, अरविंद ,रिंकू ,राजगुरु, प्रभाकर कुमार ,सावन कुमार अमित, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे|

Join us on:

Leave a Comment