125 करोड़ से आयुर्वेदिक कॉलेज का होगा जीर्णोद्धार- शाहनवाज!

SHARE:

रिपोर्ट-शयामानंद सिह :-

वाट जोह रहे आयुर्वेदिक कॉलेज का होगा जीर्णोद्धार ,125 करोड़ का स्टीमेट तैयार- शाहनवाज हुसैन!

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर।बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन आज भागलपुर के नाथनगर आयुर्वेदिक कॉलेज का निरीक्षण किया है। और यहां की समस्याओं को जाना। वही मंत्री ने निरीक्षण के उपरांत बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेज को बेहतर बनाने के लिए पिछले कैबिनेट में उनके द्वारा चर्चा की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री के द्वारा इसे अगली कैबिनेट में लाने की बात कही हैं। मंत्री ने कहा कि आयुर्वेदिक कॉलेज के लिए एक सौ पचीश करोड़ का एस्टीमेट बनकर तैयार है और इसे जल्द ही कैबिनेट में पास करा लिया जाएगा। वही इस आयुर्वेद कॉलेज को राज्य और बगल के राज्य झारखंड के अन्य आयुर्वेद कॉलेजों से अच्छा बनाने का दावा किया है। वहीं उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेज के बगल की जमीन जो पीएचडी की है उसे भी अधिग्रहित कर कॉलेज में मिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगल के संथाल परगना क्षेत्र में आयुर्वेद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जिसका फायदा नाथनगर आयुर्वैदिक कॉलेज को होगा। इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मंत्री के साथ मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment