धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
नगर निगम भागलपुर के 260 संविदा पर सफाई कर्मीयों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन!
भागलपुर। भागलपुर से शहर की साफ सफाई का जिम्मा नगर निगम के जिम्मे है परंतु सफाई कर्मी को नगर निगम के द्वारा कभी भी समय पर वेतन नहीं मिलता जिससे सफाई कर्मी काफी आक्रोशित नजर आते हैं । नगर निगम भागलपुर सचमुच एक प्रदर्शनकारियों का अड्डा बन गया है। आए दिन काम से ज्यादा यहां प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लगा होता है। आज संविदा पर 260 सफाई कर्मी प्रदर्शन करते दिखे ।उनका कहना था हम सभी 3 महीने से संविदा पर काम कर रहे हैं लेकिन हमलोगों को 3 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे हमलोगों की स्थिति चरमरा गई है। इसको लेकर हम लोगों ने अपने जोनल मैनेजर से भी कई बार बात की ,लेकिन उनका कहना होता है आज कल में आपका वेतन भुगतान कर दिया जाएगा परंतु आज तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया है ।आज हमलोग नगर आयुक्त का घेराव करने आए थे परंतु नहीं मिलने के चलते हम लोग वापस लौट रहे हैं । जल्द नगर आयुक्त का घेराव करेंगे और अपनी मांगों को मनवा कर रहेंगे।




